अच्छे दिनों की वापसी के लिए
वे कर रहे प्राथर्नाएं
विश्वास था उन्हें
अच्छे दिन लौटेंगे ज़रूर
सुनी गयी अगर उनकी प्रार्थनाएं
वे कर रहे थे प्रार्थनाएं
उधर रौंदी जा रही थी पृथ्वी
लड़े जा रहे थे युद्ध
हिनहिना रहे थे घोड़े
बुरा समय था यूँ कायम
अपने विस्तार के दंभ के साथ
वे कर रहे थे सिर्फ प्रार्थनाएं
अपनी सदइच्छाओं के साथ